15.6 C
Munich
Sunday, July 6, 2025

1969 में 24 घंटे में गिरा था 3 इंच पानी:भोपाल में नवंबर में बारिश होने का ट्रेंड; इस बार 27-28 नवंबर को अनुमान

Must read

राजधानी भोपाल में नवंबर महीने में गुलाबी ठंड और बारिश का ट्रेंड है। 27 या 28 नवंबर को हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद तेज सर्दी पड़ेगी। मौसम केंद्र के फोर कास्ट इंचार्ज डॉ. वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हल्की बारिश होगी।

नवंबर महीने में सर्दी की शुरुआत होती है। उत्तरी भारत में

MP में मौसम में मिजाज तेजी से बदल रहा है। राज्य में अगले सप्ताह लगातार दो दिन पानी गिर सकता है। इस संबंध में मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। विभागीय अधिकारियोें के अनुसार राज्य में 27 व 28 नवंबर को कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं जबकि कई जगहों पर बरसात होने का अनुमान है।

MP में मौसम में मिजाज तेजी से बदल रहा है। राज्य में अगले सप्ताह लगातार दो दिन पानी गिर सकता है। इस संबंध में मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। विभागीय अधिकारियोें के अनुसार राज्य में 27 व 28 नवंबर को कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं जबकि कई जगहों पर बरसात होने का अनुमान है। खासतौर पर राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में हल्की बरसात हो सकती है। बारिश के ये आसार बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के कारण बन रहे हैं।

प्रदेश के ज्यादातर शहरों में सोमवार को सुबह हल्की ठंड का असर दिखाई दिया। कई जगहों पर धुंध भी छाई रही। भोपाल में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री पहुंच गया जबकि दमोह में पारा 33 डिग्री सेल्सियश पर जा पहुंचा। मौसम मंगलवार को भी ऐसा ही रह सकता है।
इस बीच नवंबर माह के अंतिम दिनों में प्रदेश में बरसात होने के भी आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 27 व 28 नवंबर को राज्य के पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे ‘मिधिली’ तूफान के कारण अगले 6—7 दिनों तक तापमान ज्यादा गिरने की संभावना नहीं है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 27 या 28 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश के बाद ही सर्दी का असर बढ़ सकता है। आंकड़े भी बताते हैं कि राज्य में नवंबर में बारिश होती रही है।

हालांकि, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार गिरावट हुई है, जिसकी वजह से सुबह और रात में ठंड का अहसास होने लगा है, लेकिन सोमवार को धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, नरसिंहपुर समेत प्रदेश के 20 जिलों में अधिकतम तामपान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

भोपाल मौसम केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मिथिली नाम का तूफान उठा है। इसके साथ ही 24-25 नवंबर को उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ पहुंच रहा है। इसके चलते अभी आने वाले एक हफ्ते तक तेज ठंड की संभावना नहीं है। वहीं, इस तूफान के असर से 26 और 27 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। खासकर पश्चिमी हिस्से में वर्षा होने के आसार हैं।

बैतूल दिन में, पचमढ़ी रात में सबसे ठंडा
उन्होंने बताया कि सोमवार को बैतूल में दिन का तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही राजगढ़ में पारा 13.6 डिग्री, दतिया में 13 डिग्री, ग्वालियर में 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article