5.3 C
Munich
Wednesday, April 22, 2026
Home Blog Page 86

अनूपशहर में युवक की सड़क हादसे में मौत गंगा स्नान के लिए आ रहे थे तीन दोस्त

डिवाई की तरफ से आ रहे थे तीन दोस्त बुलेट पर अनूपशहर गंगा स्नान के लिए अनूपशहर के गांव तेलिया नगला के निकट बुलेट सवार दोस्तों की नीलगाय से टकराने से हुआ दर्दनाक हादसा मौके राहगीरों की एक्सीडेंट की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे एक डिवाई उपचार के लिए भेज दिया गया है दूसरे को अनूपशहर सरकारी अस्पताल में लाया गया जिसमें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मृतक का नाम तरुण पिताका नाम मनोज नागर निवासी बेलमपुर का है उम्र लगभग 26 वर्ष एक्सीडेंट इतना दर्दनाक था कि मौके पर नीलगाय की भी मौके पर मौत हो गई
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रिपोर्टर गगन कुमार

अमेरिकी विशेषज्ञ ने बताया भारत में किसकी बनेगी सरकार, भाजपा को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी

अमेरिका के राजनीतिक विशेषज्ञ और यूरेशिया ग्रुप के संस्थापक इयान ब्रेमर ने बुधवार को कहा है कि अपने शानदार काम के बलबूते भाजपा को निश्चित तौर पर लगातार तीसरी बार जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत अब वैश्विक नेता बन रहा है। जल्द ही भारत की आर्थिकी दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिकी होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे पांच वर्ष पहले हुए लोकसभा चुनाव परिणाम जैसे ही रहेंगे।

ब्रेमर ने बताया भाजपा को मिलेगी कितनी सीट

उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे पांच वर्ष पहले हुए लोकसभा चुनाव परिणाम जैसे ही रहेंगे। अनुमान लगाया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों को लगभग 305 सीटें मिल सकती हैं। ब्रेमर के अनुसार भाजपा गठबंधन की सीटें 305 से 10 सीटें कम या 10 सीटें अधिक भी हो सकती हैं। ब्रेमर ने भारत की स्वतंत्र निष्पक्ष, पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया की भी सराहना की।

भारत तेजी से कर रहा आर्थिक क्षेत्र में प्रगति

उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिकी ने लंबे समय तक खराब प्रदर्शन किया, लेकिन अब भारत की आर्थिकी काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। भारत अब वैश्विक नेता बन रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के उन देशों में से एक है जहां कई कंपनियां बहुत अधिक ध्यान दे रही हैं क्योंकि वे इसे बेहतरीन स्थान के तौर पर देखती हैं, जहां स्थिरता है। गौरतलब है कि इस समय जब पूरी दुनिया में हालात खराब हैं, भारत में व्यापार के लिए अनुकूल माहौल है।

जो सरकार मां-बेटी की रक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं- दिल्ली में बोले राजनाथ सिंह

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन  दिल्ली के नजफगढ़ पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वाति मालीवाल प्रकरण को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो सरकार मां-बेटी की रक्षा नहीं कर सकती है उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने गुरुवार को पश्चिमी  दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के लिए चुनाव प्रचार किया।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नजफगढ़ पहुंचे। पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो सरकार मां- बेटी की रक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

स्वाति मालीवाल प्रकरण पर बोलते हुए कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ, वह दिल दहलाने वाला है। अरविंद केजरीवाल इस प्रकरण पर कई दिनों तक चुप्पी साधे रहे और अब कह रहे हैं कि इसकी घटना की जांच हो। एक तरफ आप कहते हैं कि आपको  दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है और अब आप पुलिस से जांच की बात करते हैं।

केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को दिया धोखा – राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा, “एक ऐसा शख्स जिसने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, उसपर कैसे भरोसा किया जा सकता है। उनके गुरु ने कहा कि राजनीतिक पार्टी नहीं बननी चाहिए लेकिन अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक पार्टी बना ली। यमुना के बारे में कहा कि इससे पूरी तरह साफ करेंगे। सात हजार करोड़ सफाई के नाम पर बहा डाला लेकिन यमुना साफ नहीं हुई। जो कहा उसे कभी पूरा नहीं किया।”

आम आदमी पार्टी को कांग्रेस की बी टीम करार देेते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा, “आप व कांग्रेस दोनों ने भारत की राजनीति में विश्वसनीयता का संकट पैदा किया है। दूसरी ओर हमलोगों ने जो कहा, उसे अक्षरश: पूरा किया। यही कारण है कि आज जब देश में पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, दुनिया के राजनीतिक विश्लेषक यह कह रहे हैं कि एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतकर आ रही है।”

मुकुट को तोड़कर बना देना चांदी का पायल

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनाथ सिंह का स्वागत चांदी का मुकुट पहनाकर किया। राजनाथ सिंह ने इस पर कहा कि चुनाव संपन्न होने के बाद आप लोग किसी स्वर्णकार के पास जाकर इस मुकुट को तोड़कर किसी गरीब बेटी के लिए उसके पांव का पायल बना दीजिएगा।

 

गुस्से की वजह से बदनाम रहीं सुपरमॉडल नाओमी कैम्पबेल:नशा मुक्ति केंद्र भी जा चुकीं; वोग मैगजीन पर जगह पाने वाली पहली अश्वेत मॉडल

ब्रिटिश सुपरमॉडल, एक्ट्रेस, सिंगर और बिजनेसवुमन नाओमी कैम्पबेल आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहीं हैं। 22 मई 1970 को लंदन के स्ट्रिथम में जन्मी नाओमी आज एक बड़ी मुकाम पर हैं। हालांकि,एक अश्वेत महिला का यहां तक पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं था।

अश्वेत होने के चलते उन्हें कई फैशन ब्रांड्स से भेदभाव का सामना करना पड़ा था। 1987 में मशहूर डिजाइनर यवेस सेंट लॉरेंस ने वोग मैगजीन को धमकी दी कि अगर नाओमी को कवर पेज पर जगह नहीं मिलती हैं तो वो अपने सारे ऐड मैगजीन से वापस ले लेगें। उसके बाद नाओमी पहली अश्वेत महिला बनीं, जिसे ब्रिटिश और फ्रैंच वोग मैगजीन ने कवर पेज पर जगह दी।

ये किसी अश्वेत महिला के लिए बड़ी उपलब्धि से कम नहीं था। नाओमी समाज सेवा के कार्यों से भी जुड़ी रहती हैं। वे नेल्सन मंडेला चिल्ड्रंस फंड के अलावा ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस कैम्पेन का भी हिस्सा रह चुकी हैं। रैंप पर अपने जलवों, आकर्षक नैन-नक्श और फिगर से लोगों को अट्रैक्ट करने वाली नाओमी अपने गुस्से के लिए भी बदनाम हैं। कहा जाता है कि नाओमी के गुस्से की वजह उनका संघर्ष भरा बचपन रहा है।

बिना मां-बाप के प्यार के पली-बढ़ीं
नाओमी का जब जन्म हुआ तब उनकी मां वैलरी सिर्फ 19 साल की थीं। वैलरी जब प्रेग्नेंट हुईं, तभी नाओमी के पिता ने उन्हें छोड़ दिया था। नाओमी की परवरिश के लिए वैलेरी डांस शोज करती थीं। काम की वजह से वैलरी अक्सर नाओमी को किसी जान-पहचान वाले के यहां रख देती थीं। ऐसे में नाओमी का बचपन मां-बाप के प्यार के बिना बीता। पैसा और शोहरत पाने के बावजूद नाओमी को आज भी यह टीस है।

नहीं किया पिता के सरनेम का यूज
नाओमी के बर्थ सर्टिफिकेट पर मां वैलरी ने पिता का नाम नहीं लिखवाया गया था, क्योंकि वो उनसे नफरत करती थीं। कुछ समय के बाद जब उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली तब नाओमी ने अपने सौतेले पिता के सरनेम कैम्पबेल का यूज किया।

3 साल की उम्र से बैले डांस सीखना शुरू कर दिया
नाओमी ने 3 साल की उम्र से ही मां के नक्शेकदम पर चलते हुए बैले डांस सीखना शुरू कर दिया था। उसके बाद उन्होंने कई प्रोग्राम में भाग लिया। 8 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला म्यूजिक वीडियो ‘इज द लव’ शूट किया था।

पढ़ाई के दौरान 1986 में नाओमी की मुलाकात सिंक्रो मॉडल एजेंसी के प्रमुख बेथ बोल्ट से हुई। उन्होंने नाओमी को मॉडलिंग का ऑफर दिया। यह नाओमी के करियर का टर्निंग पॉइंट था। जहां वे डांस में करियर बनाने का सोच रहीं थीं, वहीं उनका करियर मॉडलिंग की दुनिया में बनने लगा।

पहली अश्वेत मॉडल जिन्हें ब्रिटिश मैगजीन के कवर पर जगह मिली
नाओमी का नाम 16 साल की उम्र में ही अच्छी मॉडल्स की लिस्ट में शामिल हो गया था। वे पहली अश्वेत मॉडल थीं जिन्हें ब्रिटिश मैगजीन के कवर पर जगह मिलने लगी थी। डिजाइनर्स रैंप पर अपनी ड्रेस रिप्रजेंट करने के लिए नाओमी को लेना चाहते थे। देखते ही देखते नाओमी दुनिया में एक बेहतरीन मॉडल के रूप में अपनी पहचान बना चुकी थीं। 80 के दशक में नाओमी सबसे महंगी मॉडल्स में से एक थीं।

वोग मैगजीन के कवर पर मिली जगह
अश्वेत होने के चलते नाओमी को भेदभाव का सामना भी सामना करना पड़ा। वोग मैगजीन ने अपने कवर पेज पर नाओमी को जगह देने से मना कर दिया था। 1987 में मशहूर डिजाइनर यवेस सेंट लॉरेंस ने मैगजीन को धमकी दी कि अगर नाओमी को कवर पेज पर जगह नहीं मिलती हैं तो वे अपने सारे ऐड मैगजीन से वापस ले लेगें। उसके बाद नाओमी पहली अश्वेत महिला बनीं, जिसे ब्रिटिश और फ्रैंच वोग मैगजीन ने कवर पेज पर जगह दी।

सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रहीं हैं
नाओमी कैम्पबेल सेवा के कामों से भी जुड़ी रहती हैं। उन्होंने वी लव ब्राजील नाम का चैरिटी फंड स्थापित किया है। वे नेल्सन मंडेला चिल्ड्रंस फंड के अलावा ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस कैम्पेन का भी हिस्सा रह चुकी हैं। नाओमी ने 2008 मुंबई आतंकी हमले के बाद 41 करोड़ रुपए दान दिए थे।

एंगर मैनेजमेंट की क्लास लेने का आदेश दिया गया
2000 में नाओमी कैम्पबेल अपनी पूर्व सहयोगी के सिर पर फोन से हमला करने और उसे चलती कार से फेंकने की धमकी देने की दोषी पाई गईं। 2006 में उन्हें किसी बात पर इतना गुस्सा आया कि हाउसकीपर को अपना ब्लैकबेरी फोन फेंक कर मार दिया।

इसके ठीक एक साल बाद 2007 में नाओमी पर ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में पुलिस अधिकारी पर थूकने और उन्हें धक्का देने का आरोप लगा। इसके बाद उन्हें एंगर मैनेजमेंट की क्लास लेने का आदेश दिया गया।

IPL एलिमिनेटर की टीमों का एनालिसिस:RR ने 56%, RCB ने 64% प्लेऑफ मैच हारे; राजस्थान की ताकत बॉलिंग, बेंगलुरु की बैटिंग मजबूत

IPL में आज एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यहां राजस्थान ने 67% और बेंगलुरु ने 50% मैच जीते हैं।

प्लेऑफ में RR ने छठी और RCB ने 9वीं बार जगह बनाई। टॉप-4 स्टेज में RR ने 44% और RCB ने महज 36% मैच जीते हैं। दोनों टीमें एलिमिनेटर में दूसरी बार भिड़ेंगी, इससे पहले 2015 में RCB को जीत मिली थी। आज जीतने वाली टीम फाइनल में एंट्री के लिए 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्वालिफायर-2 में उतरेगी। एलिमिनेटर मुकाबला हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

एलिमिनेटर की टीमें RR और RCB का एनालिसिस। शुरुआत RCB से…

प्लेऑफ की राह
रॉयल चैंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2024 में 7 मैच जीते और 7 ही गंवाए भी। टीम 14 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर रही, इतने ही पॉइंट्स CSK, DC और LSG के भी थे, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण बेंगलुरु ने बाजी मारी।

टर्निंग पॉइंट: डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर प्लेऑफ में पहुंचे
17वें सीजन में RCB की शुरुआत सबसे खराब रही। 21 अप्रैल तक 8 में से एक मैच जीतकर टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर थी। न बॉलिंग काम कर रही थी और न ही बैटिंग। 25 अप्रैल को फिर RCB ने सीजन की सबसे मजबूत बैटिंग यूनिट SRH को 35 रन से हरा दिया।

हैदराबाद के बाद RCB ने लगातार 4 और मैच जीते और 12 पॉइंट्स के साथ टॉप-7 में जगह बना ली। 18 मई को आखिरी मैच डिफेंडिंग चैंपियन CSK से हुआ। क्वालिफाइ करने के लिए टीम को 18 रन से जीत चाहिए थी, RCB ने अपने होमग्राउंड पर 27 रन से रोमांचक मुकाबला जीता और चौथे नंबर पर फिनिश कर प्लेऑफ में जगह बना ली।

  • स्ट्रेंथ: डेथ ओवर्स में RCB ने 199.17 के स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए हैं, जो 10 टीमों में बेस्ट है। 7 से 15 ओवर के बीच भी टीम ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यश दयाल, सिराज और स्वप्निल सिंह नई गेंद से विकेट निकाल रहे हैं। टीम अब बहुत अटैकिंग बैटिंग भी कर रही है।
  • वीकनेस: डेथ ओवर्स में RCB के बॉलर्स 22 विकेट ही निकाल सके हैं। गेंदबाज अब भी 10 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन खर्च कर रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल अब तक फॉर्म में नहीं दिखे।

टॉप-3 मैच विनर्स
विराट कोहली की बैटिंग और उनकी फील्ड पर एनर्जी ने पूरी टीम को कमबैक करने के लिए इंस्पायर किया। सेकेंड हाफ में उन्हें रजत पाटीदार, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और दिनेश कार्तिक का साथ मिला। पाटीदार ने तो इस सीजन 5 फिफ्टी लगाईं, सभी सेकेंड हाफ में ही आईं। बॉलिंग में यश दयाल ने 13 मैचों में 15 विकेट निकाले, उन्होंने ही टीम की डेथ ओवर बॉलिंग को स्ट्रॉन्ग बनाया। मोहम्मद सिराज और लॉकी फर्ग्यूसन के साथ स्वप्निल सिंह ने भी सेकेंड हाफ में विकेट निकाले।

प्लेऑफ में 9 मैच हारी है RCB
RCB ने रिकॉर्ड 9वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई है, इस सीजन की टॉप-4 टीमों में यह बेस्ट है। हालांकि, प्लेऑफ में RCB का रिकॉर्ड खराब है, टीम ने 14 मैच खेले और महज 5 जीते, 9 में उन्हें हार मिली। RCB ने 2009, 2011 और 2016 में 3 फाइनल भी हारे हैं। एलिमिनेटर में टीम ने 6 मैच खेले, 3 जीते और 3 ही गंवाए। 2022 में RCB ने आखिरी प्लेऑफ मैच खेला, तब राजस्थान ने ही उन्हें 7 विकेट से हराया था।

ऑल टाइम हाई पर पहुंची चांदी:ये ₹93,094 प्रति किलो बिक रही, 10 ग्राम सोना ₹100 सस्ता होकर ₹74,114 का हुआ

सोने में आज यानी 22 मई को मामूली गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान 10 ग्राम सोना 100 रुपए सस्ता होकर 74,114 रुपए पर आ गया है।

हालांकि चांदी आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 221 रुपए महंगी होकर 93,094 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार 21 मई को चांदी 92,873 रुपए पर थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,660 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,510 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,510 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,840 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,560 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक 10 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी
IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 10,870 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 74,222 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 92,444 रुपए पर पहुंच गए हैं।

अगले एक साल में 85 हजार तक जा सकता है सोना
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल में सोने के दाम 80 हजार से 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

80Km की स्पीड से दौड़ी मेट्रो, अब CMRS जांच करेगी:अब डॉक्यूमेंट्स सबमिट की प्रोसेस; ट्रैक के नट-बोल्ट तक देखेगी दिल्ली की टीम

मध्यप्रदेश के 2 बड़े शहर भोपाल और इंदौर में मेट्रो 80Km प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी। भोपाल में इस रफ्तार से ट्रायल भी हो रहा है। इस स्पीड में ट्रायल में कामयाबी मिलने के बाद अब दिल्ली से कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी को डॉक्यूमेंट सबमिट करने की प्रोसेस80Km की स्पीड से दौड़ी मेट्रो, अब CMRS जांच करेगी:अब डॉक्यूमेंट्स सबमिट की प्रोसेस; ट्रैक के नट-बोल्ट तक देखेगी दिल्ली की टीम बता दें कि 3 अक्टूबर 2023 को भोपाल में पहली बार मेट्रो ट्रैक पर दौड़ी थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुभाषनगर से रानी कमलापति स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया था।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ईरान रवाना:रईसी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे, 23 मई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार (22 मई) को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पोस्ट में बताया कि भारत की ओर से शोक समारोह में भाग लेने के लिए उपराष्ट्रपति ईरान गए हैं।

19 मई को रईसी का हेलिकॉप्टर ईरान-अजरबैजान बॉर्डर के पास क्रैश हो गया था। इसमें विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियान समेत कुल 9 लोग सवार थे। तबरिज शहर में अंतिम यात्रा के बाद राष्ट्रपति के शव को तेहरान लाया गया।

ईरानी उपराष्ट्रपति मोहसिन मंसूरी ने बताया कि 23 मई को उन्हें ईरान के मशहद शहर में दफनाया जाएगा। इसी शहर में रईसी का जन्म हुआ था।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईरान के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इससे पहले 21 मई को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी दिल्ली में ईरान के दूतावास का दौरा किया था।

ईरान में 23 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। रईसी के अंतिम संस्कार से पहले देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला प्रार्थना करेंगे।

राष्ट्रपति रईसी का हेलिकॉप्टर 19 मई की रात को क्रैश हुआ था।
राष्ट्रपति रईसी का हेलिकॉप्टर 19 मई की रात को क्रैश हुआ था।

भारत में ईरानी राष्ट्रपति की मौत पर शोक, तिरंगा आधा झुकाया गया
ईरान के अलावा भारत, पाकिस्तान, लेबनान जैसे कई देशों में रईसी की मौत पर शोक मनाया गया। भारत ने राष्ट्रपति रईसी की मौत पर सोमवार, 21 मई को एक दिन के शोक की घोषणा की थी। इसके तहत बुधवार को संसद भवन समेत सभी सरकारी इमारतों पर तिरंगा आधा झुका नजर आया।

भारत में संसद भवन, वायुसेना के मुख्यालय समेत तमाम इमारतों पर झंडा आधा झुका नजर आया।
भारत में संसद भवन, वायुसेना के मुख्यालय समेत तमाम इमारतों पर झंडा आधा झुका नजर आया।

जहां रईसी की मौत हुई, वहां इजराइल के मोसाद का गढ़ था
राष्ट्रपति की मौत की जांच के नतीजे अभी आने हैं, लेकिन बड़ा सवाल क्रैश साइट अजरबैजान को लेकर है। ईरान के पड़ोसी देश अजरबैजान से तनाव पूर्ण संबंध रहे हैं। अजरबैजान मध्य एशिया का इकलौता मुस्लिम देश है, जिसके इजराइल के साथ दोस्ताना रिश्ते हैं।

रईसी का हेलिकॉप्टर अजरबैजान के पास जहां क्रैश हुआ वो पहाड़ी वाला दुर्गम इलाका इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद का गढ़ रहा है। यहां पर मोसाद के कई खुफिया एजेंट सक्रिय हैं। पिछले साल ईरान ने अजरबैजान में रहकर इजराइल के लिए जासूसी करने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को फांसी दी थी। फिलहाल ईरान ने खराब मौसम को क्रैश का कारण बताया है।

दूसरी तरफ, ईरान में रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश की जांच शुरू हो गई है। न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, ईरानी आर्म्ड फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोहम्मद बघेरी ने एक हाई-रैंकिंग डेलिगेशन को जांच का जिम्मा सौंपा है। इसका नेतृत्व ईरान के ब्रिगेडियर अली अब्दुल्लाही कर रहे हैं। इसके लिए वे हेलिकॉप्टर क्रैश की लोकेशन पर भी पहुंच चुके हैं।

जगदीप धनखड़ के ईरान जाने से भारत को क्या फायदा होगा?
भारत ने 13 मई को ईरान से चाबहार में शाहिद बेहेशती पोर्ट को 10 साल के लिए लीज पर लिया था। अब पोर्ट का पूरा मैनेजमेंट भारत के पास होगा। भारत को इसके जरिए अफगानिस्तान और सेंट्रल एशिया से व्यापार करने के लिए नया रूट मिल जाएगा। पाकिस्तान की जरूरत खत्म हो जाएगी। यह पोर्ट भारत और अफगानिस्तान को व्यापार के लिए वैकल्पिक रास्ता मुहैया कराएगा।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के ईरान जाने से वहां ये संदेश जाएगा की रईसी की मौत के मामले में भारत उनके साथ खड़ा है। ईरान बार-बार भारत को अमेरिका का साथ देने के रूप में देखता आया है। इस दौरे से चाबहार प्रोजेक्ट के डेपेलैप्मैंट को बल मिलेगा। इससे पहले केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी चाबहार के मामले में ईरान का दौरा कर चुके हैं।

राजस्थान, हरियाणा में पारा 47 डिग्री के पार:दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट; केरल और कर्नाटक में भारी बारिश के आसार

राजस्थान और हरियाणा में पारा 47 डिग्री पार कर गया है। हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 47.8 और राजस्थान के पिलानी में 47.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के सीनियर वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि राजस्थान में अगले 5 दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पंजाब और हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट और मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दूसरी तरफ, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के आसार हैं। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के दक्षिणी क्षेत्रों में बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में अगले 2-3 दिनों में 12 सेमी तक बारिश हो सकती है।

23 मई: मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों तेज हवा और बिजली गिरने का अनुमान

  • बिहार, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेज हवा और बिजली गिरने का अनुमान है।
  • राजस्थान के पूर्वी इलाकों में रात में तापमान बढ़ेगा। यहां हीटवेव का भी अनुमान है।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट रहेगा।

24 मई: UP राजस्थान में रात में तेज गर्मी का अनुमान, 6 राज्यों में बारिश होगी

  • उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रात में तेज गर्मी का अनुमान है। दिल्ली और पंजाब में हीटवेव चलेगी।
  • केरल और पश्चिम बंगाल में समुद्री तटों के आसपास के शहरों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश होगी।

25 मई: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हीटवेव की संभावना

  • राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गंभीर लू चलने की संभावना है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति रहेगी।
  • प्री-मानसून बारिश 55 फीसदी कम
    IMD के मुताबिक प्रदेश में बीते सप्ताह, यानी 9 मई से 15 मई के बीच में औसत बारिश के मुकाबले 55 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। औसतन अभी तक 3.9 मिमी. बारिश हो जाती है, लेकिन अभी तक प्रदेश में सिर्फ 1.8 मिमी. बारिश ही दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून में इस बार अच्छी बारिश के संकेत हैं।

    अब जानिए राज्यों के मौसम का हाल

    मध्य प्रदेश: रतलाम, दतिया, नौगांव सबसे गर्म; 25 मई तक लू चलेगी

    भोपाल में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
    भोपाल में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मध्यप्रदेश में ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ में दिन का टेम्परेचर 45 डिग्री के पार है। IMD भोपाल के सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, 24-25 मई से पूरा प्रदेश लू की चपेट में रहेगा। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। रतलाम का टेम्परेचर 45.6 डिग्री रहा।

सीहोर पुलिस ने अंतरराज्य चोरो को किया गिरफ्तार एक डम्फर सहित 64 का समान किया जप्त

पूरा मामला इछावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नादान के पास का है नादान के पास से बीते दिनों एक डंपर चोरी हुआ था इस मामले में पुलिस ने तात्पर्यता दिखाते हुए डंपर चुराने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया और आज इस पूरे मामले का सीहोर पुलिस

अधीक्षक मयंक अवस्थी ने खुलासा किया और कहा कि यहां लोग हरियाणा और सीहोर के बीच विभिन्न स्थानों से वाहन चुराकर हरियाणा ले जाकर बेचते थे गिरफ्तार हुए चोरों के पास से एक डंपर सहित अन्य सामानों के लगभग 64 लाख का सामान जब तक किया

आष्टा राजकुमार पाल की रिपोर्ट